70 से अधिक बच्चों ने सीखा तनावमुक्त रहने और ध्यान का अभ्यास - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 5 October 2026

70 से अधिक बच्चों ने सीखा तनावमुक्त रहने और ध्यान का अभ्यास


आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन

रिपोर्ट - विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर।

सोनबरसा बाजार/गोरखपुर। कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक बालेंद्रपुरी पीजी कॉलेज, डुमरी खास में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से एक से चार अक्टूबर तक चार दिवसीय योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 70 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर तनावमुक्त रहने, ध्यान और योग के विभिन्न अभ्यास सीखे।

प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को नियमित योग और ध्यान के माध्यम से मानसिक तनाव कम करने तथा एकाग्रता बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई। आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक राधे त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ योग और ध्यान भी उपयोगी है। इससे वे मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर अपनी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक अमिता त्रिपाठी ने कहा कि नियमित ध्यान और योग को जीवनशैली में शामिल करने से तनाव कम करने और मानसिक शांति बनाए रखने में मदद मिल सकती है। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।

परमात्मा सेवा कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक मनीष वर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योग और ध्यान का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की प्रेरणा से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।