निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 6 October 2026

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।


फातिमा हॉस्पिटल के डाक्टरों ने की जांच

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

गोरखपुर/पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के बेला काटा चौराहा पर स्थित एस डिफेंस गार्डन एवं गेस्ट हाउस में सोमवार को निःशुल्क नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। यह शिविर स्वर्गीय बद्री प्रसाद जायसवाल की याद में आयोजित किया गया था।
शिविर की शुरुआत स्वर्गीय बद्री प्रसाद जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके हुई। इसके बाद अतिथियों ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया।
फातिमा अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने शिविर में करीब 3000 मरीजों की जांच की। जांच के बाद जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं दी गईं। जिन मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चुना गया, उनके ऑपरेशन आने वाले समय में मुफ्त में होंगे।
इस शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री जितेंद्र कुमार जायसवाल उर्फ पप्पू भैया ने किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि इसका मकसद जरूरतमंदों तक इलाज की सुविधा पहुंचाना है।कार्यक्रम में पप्पू भैया के साथ उनकी पत्नी, बेटे और बहू भी मौजूद थे। मरीजों और उनके परिजनों ने डॉक्टरों से स्वास्थ्य और आंखों से जुड़ी सलाह ली।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।