चित्रकला प्रतियोगिता में सरदारनगर के पांच बच्चों ने मारी बाजी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 6 October 2026

चित्रकला प्रतियोगिता में सरदारनगर के पांच बच्चों ने मारी बाजी


विधायक विपिन सिंह और बीएसए ने मेडल देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट - राकेश कुमार 

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रदर्शनी में सरदारनगर ब्लॉक के पांच बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन विद्यार्थियों को विधायक विपिन सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने मेडल देकर सम्मानित किया।


सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में प्राथमिक विद्यालय तिलौली की सोनाली, उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर की रितु मौर्या, प्राथमिक विद्यालय पंसरही की अनन्या, पीएम श्री विद्यालय बाल बुजुर्ग की श्रेया और पीएम श्री विद्यालय डुमरी खुर्द की लक्ष्मी शामिल हैं।

प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए एआरपी विनय सिंह उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने और मार्गदर्शन देने में शिक्षिका उपासना सिंह तथा शिक्षक मनोज कुमार, नितिन जायसवाल, गोविंद शाह, रितेश सिंह और आनंद कुमार का योगदान रहा।


खंड शिक्षा अधिकारी सरदारनगर ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।