पीएम विश्वकर्मा योजना के फार्म भरवाकर महिलाओं को लाभ से वंचित करने का आरोप - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 8 October 2026

पीएम विश्वकर्मा योजना के फार्म भरवाकर महिलाओं को लाभ से वंचित करने का आरोप

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

गोरखपुर/पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत महिलाओं से सिलाई मशीन के लिए ऑनलाइन फार्म भरवाने के बाद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलने का मामला सामने आया है। ग्राम जगदीशपुर व मठिया बुजुर्ग निवासी बुजभूषण सिंह उर्फ मुन्ना भगत ने 6 अक्टूबर को संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर मामले की जांच कर पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम जगदीशपुर व मठिया बुजुर्ग में वर्ष 2025 में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत महिलाओं से सिलाई मशीन मिलने की उम्मीद में ऑनलाइन फार्म भरवाए गए थे। फार्म भरवाए जाने के बाद गांव की महिलाओं में योजना का लाभ मिलने को लेकर काफी उत्साह था। आरोप है कि फार्म भरवाने के बाद उन्हें जगदीशपुर पंचायत भवन पर रख दिया गया और इसके बाद महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल सका। शिकायतकर्ता का कहना है कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत अन्य गांवों में महिलाओं को सिलाई मशीन सहित योजना का लाभ मिला, लेकिन जगदीशपुर व मठिया बुजुर्ग की महिलाओं को फार्म भरवाने के बावजूद लाभ से वंचित रखा गया। इससे महिलाओं में निराशा है।

बुजभूषण सिंह ने अधिकारियों से मांग की है कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत भरे गए फार्मों की जांच कर उन्हें सार्वजनिक किया जाए और पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की भी मांग की है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।