विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल ने मन मोहा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 16 October 2026

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल ने मन मोहा

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

गोरखपुर/पिपराइच क्षेत्र कैथवलिया में एस.पी.चिल्ड्रन एकेडमी में गुरुवार को कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने ज्वालामुखी विस्फोट,सौर मंडल,चंद्रयान,जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और आदर्श गांव समेत कई आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रबंधक ए.के. पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है और कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।
ए,के, पाठक ने बताया कि शिक्षक और शिक्षिकएं विद्यार्थी देश के भविष्य है।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।