रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर।
सोनबरसा बाजार। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार श्री हरिहर शिव मंदिर पुरानी बाजार में मंगलवार शाम सात बजे श्री श्री दुर्गा पूजा नव युवक समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक उत्साह के बीच आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भंडारे की व्यवस्था में सहयोग किया। दुर्गा पूजा के बाद आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण करना और आपसी सौहार्द व सामाजिक एकता को बढ़ावा देना रहा कार्यक्रम में सोनबरसा बाजार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र प्रजापति, प्रेम प्रजापति, सोनू प्रजापति, मोनू प्रजापति, मनोज कश्यप, राहुल मोदनवाल, सिकंदर प्रजापति, आकाश सिंह, अमरजीत यादव, विशाल प्रजापति, पूनवाशी सिंह और सत्य प्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
समिति के सदस्यों के सहयोग से भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।