दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, पंडालों का पैदल भ्रमण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 19 October 2026

दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, पंडालों का पैदल भ्रमण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था


रिपोर्ट - विनोद कुमार सोनबरसा बाजार 

सोनबरसा बाजार (गोरखपुर)। शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस सतर्क है। रविवार रात एम्स थाना क्षेत्र की सोनबरसा बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी नीतीश कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान चौकी प्रभारी ने पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आग से बचाव के इंतजाम, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा आसपास की यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों को सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

चौकी प्रभारी ने कहा कि पंडालों और मेले में भीड़ को व्यवस्थित रखने के साथ आवागमन के रास्ते बाधामुक्त रखे जाएं, जिससे दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। आयोजकों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।

पुलिस की ओर से क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों की समितियों को संपर्क के लिए मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस से संपर्क किया जा सके।

पुलिस टीम ने विभिन्न पंडालों का भ्रमण कर आयोजकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।