कुशीनगर से लखनऊ जा रहे थे कार सवार, सोनबरसा चौकी पुलिस ने निजी अस्पताल में कराया उपचार
रिपोर्ट : विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार, गोरखपुर
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा पुलिस चौकी अंतर्गत रामूडीहा भट्ठे के सामने शनिवार शाम करीब 6:40 बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। हादसे में कार सवार चार युवकों को हल्की चोटें आईं, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची सोनबरसा चौकी पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।
पुलिस के मुताबिक कार सवार युवक कुशीनगर से लखनऊ जा रहे थे। रामूडीहा भट्ठे के सामने पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई। संयोग रहा कि इस दौरान दूसरी लेन में किसी अन्य वाहन से उसकी टक्कर नहीं हुई।
हादसे में कार चालक धीरज कुमार (22) पुत्र अवध किशोर सिंह कुशवाहा, निवासी ग्राम बसडिला मैनुद्दीन, थाना बाघऊंच घाट, देवरिया तथा कार में सवार अनुराग पुत्र अभिषेक कुशवाहा और आदित्य पुत्र जितेंद्र, दोनों निवासी बहादुरपुर, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर एवं नितेश पुत्र दीनानाथ निषाद, निवासी मांगुरई, वार्ड संख्या 23, कुशीनगर को हल्की चोटें आईं।
सोनबरसा चौकी पुलिस ने घायलों को निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था भी सुचारु कराई। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।