निर्माणाधीन मकान से चार लोहे के फ्रेम चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 3 October 2026

निर्माणाधीन मकान से चार लोहे के फ्रेम चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट - विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर 

बेला कांटा/पिपराइच। पिपराइच थाना क्षेत्र के बेला हल्का अंतर्गत इस्लामपुर में निर्माणाधीन मकान से चार लोहे के फ्रेम चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मिथुन शर्मा ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
तहरीर के मुताबिक गोबिंदपुर निवासी मिथुन शर्मा श्रीराम ट्रेडर्स नाम से बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते हैं। दुकान के बगल में ही वह मकान का निर्माण करा रहे हैं। 30 सितंबर की देर रात चोर निर्माणाधीन मकान में रखे करीब 7×10 फीट आकार के चार लोहे के फ्रेम उठा ले गए।
पीड़ित के अनुसार, अगले दिन सुबह करीब आठ बजे जब वह निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो लोहे के फ्रेम गायब मिले। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी चोरी गए सामान का पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
पीड़ित ने पिपराइच थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों का पता लगाने, चोरी गए लोहे के फ्रेम बरामद कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।