कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर
मोतीराम अड्डा। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी हस्ताक्षर और प्रतिरूपण के जरिए दूसरे की भूमि का बैनामा कराने के आरोप में एम्स पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप कुमार पुत्र स्वामीनाथ, निवासी छितौना, खोराबार के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में पीड़ित की तहरीर पर एम्स थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और पीड़ित के जाली हस्ताक्षर किए। इसके बाद उसकी पहचान का कथित तौर पर दुरुपयोग करते हुए दूसरे व्यक्ति को पीड़ित के रूप में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, इसी तरीके से पीड़ित की भूमि से संबंधित बैनामा कराने का प्रयास किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।