रिपोर्ट : विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर
गोरखपुर/पिपराइच। पिपराइच थाना क्षेत्र के बेला कांटा चौराहे पर स्थित उमेश मेडिकल स्टोर में बुधवार रात चोरों ने लोहे की ग्रिल तोड़कर चोरी कर ली। मेडिकल स्टोर पुलिस पिकेट से महज करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता है।
माधोपुर ग्राम पंचायत के प्रधान उमेश सिंह के मुताबिक, 23 सितंबर की रात चोर दुकान और मकान के पिछले हिस्से में सीढ़ी लगाकर पहुंचे। इसके बाद दीवार में लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए। चोरों ने गल्ले में रखी करीब 48 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने चोरी गई नकदी व अन्य सामान समेत करीब 50 हजार रुपये के नुकसान की बात बताई है।
चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इससे आशंका है कि उन्होंने पहचान छिपाने के लिए ऐसा किया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पिपराइच थाने में तहरीर देकर घटना की जांच, चोरी का सामान बरामद करने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस पिकेट के नजदीक हुई चोरी की घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।