window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); शिखर पुरूष एवं राष्ट्री लखनऊ - लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजित सिंह का 81वां जन्मदिन पूरे उ0प्र0 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 12 February 2019

शिखर पुरूष एवं राष्ट्री लखनऊ - लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजित सिंह का 81वां जन्मदिन पूरे उ0प्र0 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया



रिपोर्ट - महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो लखनऊ


देश  के किसान राजनीति के शिखर पुरूष एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री  चौ0 अजित सिंह का 81वां जन्मदिन पूरे उ0प्र0 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश  अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद, राष्ट्रीय महासचिव षिवकरन सिंह तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे के साथ साथ प्रदेश  प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी एवं सैकडों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुये खुशी  का इजहार किया। इस अवसर पर विधान परिषद में काॅग्रेस के पूर्व नेता नसीब पठान ने भी रालोद मुख्यालय पर  चौ0 अजित सिंह को जन्मदिन की बधाई रालोद के पदाधिकारियों को दी।
इस अवसर उपस्थित पार्टीजनों को सम्बोधित करते हुये प्रदेश  अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि चै0 साहब का सम्पूर्ण जीवन किसानों के प्रति समर्पित रहा एवं उनके सत्ता में रहते हुये किसानों की अनदेखी नहीं होने पायी। 
राष्ट्रीय महासचिव षिवकरन सिंह ने कहा कि किसान और उसकी खेती को शिखर तक पहुंचाने की क्षमता केवल  चौ0 अजित सिंह में है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि किसान मसीहा  चौ0 चरण सिंह के द्वारा किसान हितों की जलाई गयी मशाल को  चौ0 अजित सिंह ने निरंतर प्रज्ज्वलित रखा तथा किसानहितों की रक्षा में निरंतर संघर्षशील रहे। 
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने वीरांगना झलकारीबाई अस्पताल पहुंचकर वार्डो में भर्ती मरीजों को फल, दूध तथा बे्रड और मक्खन आदि का वितरण भी किया। 
प्रदेश मुख्यालय इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर तथा आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश  कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ला, प्रदेष मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, विधि प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रत्ना पाण्डेय, अभिजीत श्रीवास्तव, प्रदेष सचिव बी0एल0 प्रेमी, मनोज सिंह  चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी, डाॅ0 राजवर्धन सिंह परमार, सुनीता  चौधरी, एम0ए0 आरिफ, अष्विनी प्रताप सिंह, अनिल पटेल, सूरज, हरपाल यादव, प्रमोद शुक्ला, विनोद सोनकर, मनोहर मौर्या, मो0 आमिर आदि नेता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।