window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - आईएमए कानपुर द्वारा तम्बाकू से बने हुए उत्पादों का दहन कर लोगों को जागरूक किया गया। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 31 May 2019

कानपुर - आईएमए कानपुर द्वारा तम्बाकू से बने हुए उत्पादों का दहन कर लोगों को जागरूक किया गया।




 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर देश भर में तम्बाकू छोड़ने को लेकर जगह जगह जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आईएमए कानपुर द्वारा तम्बाकू से बने हुए उत्पादों का दहन कर लोगों को जागरूक किया गया। विश्व तम्बाकू दिवस की इस बार की थीम टोबेको एंड लंग केंसर है इस थीम के माध्यम से तम्बाकू द्वारा होने वाली ह्रदय और लंग्स वाली बीमारियों से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। आईएमए की अध्यक्षा डा अर्चना भदौरिया ने बताया कि आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर तम्बाकू का सेवन न करने के लिये तम्बाकू से बने उत्पाद ,खैनी,सिगरेट आदि उत्पादों का दहन कर जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य लेकर यह कार्यक्रम किया गया। आज तम्बाकू की वजह से हर दिन एक मौत हो रही है तम्बाकू से कई तरह के कैंसर के रोग उतपन्न हो रहे है यदि इसे अब भी सही समय पर छोड़ा नही तो काफी देर हो सकती है इसलिए आज ही संकल्प ले कि न ही तम्बाकू सेवन करेंगे और न ही करने देंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।