window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बस्ती - नहाते समय मनोरमा में डूबकर किशोर की मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 28 July 2019

बस्ती - नहाते समय मनोरमा में डूबकर किशोर की मौत

 


 रिपोर्ट - राजित राम यादव

हर्रैया थाना क्षेत्र के कस्बे के  मनोरमा पुल से  शाम महूघाट निवासी कबाड़ कारोबारी मुस्तकीम का सोलह वर्षीय किशोर अतीक नदी में छलांग लगाकर नहाते समय डूबने लगा शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे गये।किशोर के डूबने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और पुल के दोनो छोर पर भीड़ लग गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद तैराकों से किशोर की तलाश शुरू करवाया उपनिरीक्षक रामा यादव व राजसव निरीक्षक घनश्याम चौधरी  ने तैराकों के साथ एक घण्टे तक मनोरमा नदी की खाक  छनवते रहे लेकिन कामयाबी नही मिली इस दौरान उपजिलाधिकारी हर्रैया जगदम्बा सिंह,सीओ राहुल पाण्डेय,नगर पंचायत ई ओ गणेश कनौजिया,थानाध्यक्ष ओ पी यादव सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। करीब एक घण्टे बाद पहुंचे उभाईं ग्राम प्रधान राम सागर मल्लाह ने दिलेरी दिखाते हुये डूबे किशोर को बाहर निकाला जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया पहुंचाया गया जहां पर हालत चिंता जनक देख परिजन जिला चिकित्सालय ले गये जबकि डा आर के सिंह की माने तो किशोर की मौत पानी में ही हो चुकी थी उसकी डेड बाडी अस्पताल लायी गयी थी ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।