window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); जनसेवा केंद्र व लोकवाणी केंद्र पर आधार कार्ड बनाए जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 10 February 2021

जनसेवा केंद्र व लोकवाणी केंद्र पर आधार कार्ड बनाए जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

हंसराज शर्मा बलरामपुर

जनसेवा केंद्र व लोकवाणी केंद्र पर आधार कार्ड बनाए जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

उतरौला- लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने आधार कार्ड जनसेवा केंद्र,लोकवाणी केंद्रों व पहले के जैसा प्राइवेट सेंटरों पर बनाये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी बलरामपुर को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अरुण कुमार गौड़ को सौंपा है।दिए गए पत्र में उन्होंने कहा है कि समस्त भारत में सरकारी योजनाए व सुविधाएं पाने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।परन्तु अब भी लगभग 20 से 25 प्रतिशत ऐसे लोग हैं।जिनका आधार कार्ड नहीं बन सका है तथा तमाम लोगों के आधार कार्ड में नाम, पिता का नाम,एवं पता गलत अंकित है।जिसे ठीक कराने के लिए उन्हें केन्द्रों पर महीनों चक्कर लगाना पड़ता है।तहसील मुख्यालय पर डाकघर उतरौला, इलाहाबाद बैंक शाखा उतरौला में आधार कार्ड बनाने हेतु पंजीकृत है।परन्तु भीड़ अधिक होने के कारण सुबह 4 बजे से 11बजे तक टोकन के लिए लाइन लगाना पड़ता है।कभी-कभी नेटवर्क की समस्या बताकर जरुरत मंदों को बैरंग वापस कर दिया जाता है।श्री इरशाद ने आरोप लगाया है कि डाकघर में आधार कार्ड बनाने के लिए तैनात क्लर्क धन उगाही करता है और आधार कार्ड बनवाने वालों के साथ दुर्व्यवहार करता है।उन्होंने तहसील के सभी ब्लाकों पर जन सेवाकेन्द्र, लोकवाणी एवं प्राइवेट सेंटरों पर आधार कार्ड बनाए जाने की मांग की है।ताकि लोगों को आधार कार्ड बनवाने में असुविधा न हो तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित न रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।