window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); 30 अगस्त को पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का Grand Seminar और प्रतिभा सम्मान समारोह - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 27 July 2026

30 अगस्त को पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का Grand Seminar और प्रतिभा सम्मान समारोह



Preparation Meeting में बनी आयोजन की रूपरेखा, पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां

चौरीचौरा, गोरखपुर। हिन्दी पत्रकारिता के दो शताब्दी वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की ओर से आगामी 30 अगस्त को ‘वर्तमान पत्रकारिता और चुनौतियां’ विषय पर Grand Seminar के साथ Merit Award Ceremony का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को तरकुलहा मेला परिसर स्थित धर्मशाला में प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन को सफल और भव्य बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम ने बताया कि संगोष्ठी में पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और चौरीचौरा क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य नागरिकों को भी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि Merit Award Ceremony के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, समाजसेवा, एनआरएलएम सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज, डुमरी खास के बगल स्थित राजलक्ष्मी मैरेज लॉन में आयोजित होगा।

प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय ने कहा कि आयोजन की भव्यता ऐसी होनी चाहिए, जिससे यह कार्यक्रम क्षेत्र में एक मिसाल कायम करे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से कार्यक्रम की सफलता के लिए अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब पत्रकारिता के दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी निरंतर अपनी भूमिका निभाता रहा है। सभी के सामूहिक सहयोग से इस आयोजन को भी यादगार बनाया जाएगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, रामप्रताप विश्वकर्मा, लेखा परीक्षक राजेश जायसवाल, तहसील अध्यक्ष अनिल वर्मा, डॉ. सतीश चंद यादव, हरीश राय, मंजेश प्रजापति, दुर्गेश तिवारी, सर्वेश पति त्रिपाठी, अश्वनी मोदनवाल, कैलाश बरनवाल, कृपाशंकर चौधरी, जसवीर मोदनवाल, कृष्णा कुमार, मोहम्मद फारुक अहमद, धनंजय पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, विश्वनाथ यादव, विनोद गुप्ता और सुनील चंद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।