window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Congress Leader अमरनाथ पासवान ने UP प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से की मुलाकात - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 27 July 2026

Congress Leader अमरनाथ पासवान ने UP प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से की मुलाकात


रिपोर्ट - महेंद्र चौधरी झंगहा गोरखपुर 

झंगहा। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ पासवान ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के 24 अकबर रोड कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

अमरनाथ पासवान ने चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं को भी प्रदेश प्रभारी के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता से बेहतर संवाद स्थापित किया जा सकता है।

राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ जुटने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।