रिपोर्ट: विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार, गोरखपुर
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पुलिस चौकी अंतर्गत तकिया गांव के पास बुधवार की शाम एक दर्दनाक Road Accident में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जगदीशपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल Ambulance की मदद से AIIMS अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक (28) पुत्र शिवानंद निवासी अमवा फर्टिलाइजर, अपनी रिश्तेदार अंजली (25) पत्नी दीपचंद निवासी गौरा, जनपद कुशीनगर और अंजली के एक वर्षीय बेटे हर्ष के साथ बाइक से गोरखपुर से कुशीनगर की ओर जा रहे थे। बुधवार की रात करीब सात बजे तकिया गांव के पास पहुंचने पर उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जगदीशपुर चौकी पुलिस ने तत्काल घायलों को Ambulance से AIIMS अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान अभिषेक और एक वर्षीय हर्ष की मौत हो गई। वहीं, अंजली का इलाज जारी बताया जा रहा है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और Accident में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।