window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Foreign Job Fraud का आरोपी Arrest, 10 हजार का इनामी बदमाश पिस्टल-कारतूस समेत गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 22 July 2026

Foreign Job Fraud का आरोपी Arrest, 10 हजार का इनामी बदमाश पिस्टल-कारतूस समेत गिरफ्तार



रिपोर्ट - महेंद्र चौधरी झंगहा गोरखपुर 

झंगहा , गोरखपुर।विदेश भेजने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ऐंठने के मामले में झंगहा पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक .32 MKII पिस्टल, दो मैगजीन, 13 जिंदा कारतूस, शस्त्र लाइसेंस, एटीएम स्वाइप मशीन, पेनड्राइव, लैपटॉप, चेकबुक, तीन मोबाइल फोन, पर्स, 11 एटीएम कार्ड, 25 मूल पासपोर्ट समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने एक चार पहिया वाहन को भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजेंद्र सिंह (42) पुत्र रमेश सिंह, निवासी ग्राम तिघरा खैरवा, थाना एकौना, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। आरोपी को 22 जुलाई 2026 को रात 2:17 बजे बोहाबार से भगने रोड पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पर विदेश भेजने के नाम पर अलग-अलग लोगों से रुपये लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसी क्रम में कुशीनगर निवासी अभिमन्यु से विदेश भेजने के नाम पर एक लाख 30 हजार रुपये लेने और मांगने पर रकम वापस नहीं करने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इस मामले में झंगहा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 287/2025 धारा 420 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ झंगहा, बड़हलगंज और चौरीचौरा थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अश्वनी कुमार चौबे, उप निरीक्षक सौरभ सिंह तथा कांस्टेबल ओम प्रकाश, अनुराग यादव और मोहित सिंह शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।