रिपोर्टर : विनोद कुमार
सोनबरसा बाजार, गोरखपुर।
गोरखपुर/कुसम्ही बाजार। कुसम्ही बाजार का प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण आम राहगीरों के साथ-साथ School जाने वाले बच्चों को भी रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से Novels School, RS Public School, SD Academy, RPM School और Delhi Public School समेत कई शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क की खराब स्थिति किसी बड़े Accident को न्योता दे रही है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों के साथ स्कूली बच्चों के लिए भी खतरा बढ़ जाता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की Repairing नहीं होने के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क का तत्काल Inspection कराकर जरूरी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन इस गंभीर Public Issue को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए जल्द प्रभावी कार्रवाई करेगा और सड़क की मरम्मत कराकर लोगों को राहत दिलाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।