window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); UPSI EXAM में भानजे ने हासिल की सफलता, मामा के संरक्षण और मार्गदर्शन को दिया श्रेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 21 July 2026

UPSI EXAM में भानजे ने हासिल की सफलता, मामा के संरक्षण और मार्गदर्शन को दिया श्रेय


रिपोर्ट: विनोद कुमार | सोनबरसा बाजार, गोरखपुर

गोरखपुर। पिपराइच विकासखंड क्षेत्र के रामूडीहा गांव निवासी विवेक गौड़ ने उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (UPSI) परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विवेक गौड़ स्वर्गीय जितेंद्र गौड़ के पुत्र हैं। बचपन में ही पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद उनके मामा शम्भूनाथ गौड़ ने पिता की तरह उनका संरक्षण किया और हर कदम पर मार्गदर्शन व प्रोत्साहन दिया।

विवेक ने अपने मामा शम्भूनाथ गौड़, निवासी कोनी, विकासखंड पिपराइच, जिला गोरखपुर एवं जिला मंत्री, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, गोरखपुर के संरक्षण में रहकर कड़ी मेहनत और लगन से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। परिवार के सहयोग और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने UPSI परीक्षा में सफलता हासिल की।

विवेक की सफलता की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मामा शम्भूनाथ गौड़, मामी ममता देवी और अपनी माता को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, मामा के मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर शम्भूनाथ गौड़, ममता देवी, रामस्वरूप गौड़, पिंटू गौड़, संदीप गौड़, अजय गौड़, सच्चन चौरसिया, बलराम गुप्ता, उमेश गौड़, राजेश गौड़, राजाराम गौड़, कन्हैया लाल गौड़, राम रतन गौड़, बांके गौड़, रामनाथ गौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने विवेक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, विवेक की सफलता में उनके मामा के योगदान की भी सराहना की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।