window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); महुआवा गांव में विकास की पहल, BDC इंद्रजीत यादव ने लगवाईं तीन हाईमास्ट लाइटें - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 24 July 2026

महुआवा गांव में विकास की पहल, BDC इंद्रजीत यादव ने लगवाईं तीन हाईमास्ट लाइटें


रिपोर्ट - विनोद कुमार 

गोरखपुर/पिपराइच। पिपराइच विकासखंड के महुआवा ग्राम सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) इंद्रजीत यादव की पहल पर तीन प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। लाइटें लगने से गांव में रात के समय सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही ग्रामीणों के आवागमन में भी सहूलियत होगी।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के कई हिस्सों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण रात में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब तीन स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगने से अंधेरे की समस्या कम होगी और ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

BDC इंद्रजीत यादव ने कहा कि ग्राम सभा में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे भी गति देने का प्रयास किया जाएगा तथा सड़क, नाली, पेयजल और अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

हाईमास्ट लाइटें लगाए जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए BDC इंद्रजीत यादव के प्रयास की सराहना की। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि गांव में विकास और जनसुविधाओं से जुड़े अन्य कार्य भी भविष्य में लगातार किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।