रिपोर्ट—कैलाश सिंह विकास।
वाराणसी। विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पीठाधीश्वर महंत बलविंदर सिंह के निर्देशन में सुबह छह बजे से धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सुबह छह से नौ बजे तक श्री सुखमनी साहेब जी का पाठ किया गया। इसके बाद अरदास और भोग का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पीठाधीश्वर महंत बलविंदर सिंह ने उपस्थित अनुयायियों और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु का ज्ञान संपूर्ण धरा के लिए उपयोगी है। ज्ञान ही मानव जीवन में अज्ञानता के अंधकार को दूर कर प्रकाश का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।
कार्यक्रम के पश्चात मठ में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं और भक्तों को हलवा व घुघरी का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।