कुसम्ही जंगल स्थित मंदिर जाते समय पुल से नदी में कूदकर बना रहे थे वीडियो, चरवाहों ने दो युवकों को बचाया
कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा
मोतीराम अड्डा गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के बहरामपुर के पास स्थित तुर्रा नाले में गुरुवार दोपहर Reel बनाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके दो साथियों को स्थानीय चरवाहों ने समय रहते बचा लिया।
जानकारी के अनुसार महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-दो निवासी मोनू राजभर (17) पुत्र संतोष राजभर अपने दोस्तों सुंदरलाल गुप्ता (18) और विकास गुप्ता (17) पुत्र बजरंगी गुप्ता के साथ कुसम्ही जंगल स्थित देवाचावर माता मंदिर जा रहा था। रास्ते में बहरामपुर के पास तुर्रा नाले पर बने पुल से तीनों वीडियो (Reel) बनाने के लिए नदी में छलांग लगा रहे थे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे।
शोर सुनकर आसपास मौजूद चरवाहे मौके पर पहुंचे और सुंदरलाल तथा विकास को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि मोनू राजभर पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल उसे इलाज के लिए एम्स ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि मोनू दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।