प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनौला दोयम में आयुष्मान आरोग्य मेला एवं आयुष्मान का र्शिविर का आयोजन। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 3 August 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनौला दोयम में आयुष्मान आरोग्य मेला एवं आयुष्मान का र्शिविर का आयोजन।


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

गोरखपुर/पिपराइच क्षेत्र उनौला दोयम में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनौला दोयम,में 2 अगस्त 2026 को आयुष्मान आरोग्य मेला एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, दिव्या रानी मैडम तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ  डॉ. राजेश झा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया,पात्रता एवं योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे तथा 14–15 वर्ष की सभी बालिकाओं को एचपीवीHPV वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगाई जाए। आरोग्य मेले में आए सभी लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मणि शेखर, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, एआरओ गणेश मिश्रा, एचईओ संजय सिंह, आयुष्मान मित्र साधना सिंह, सीएचओ शबनम, रिशु, रामवतार,एएनएम किरण, मनीषा,रीता गुप्ता, एचएस लाल बहादुर, डीईओ आदित्य गुप्ता, बीएएम विजय गुप्ता तथा बीसीपीएम विमलेश त्रिपाठी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुधा सिंह पत्नी धर्मेंद्र सिंह ने भी प्रतिभाग कर स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।