रिपोर्ट कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर
मोतीराम अड्डा। झंगहा थाना क्षेत्र के फरेन नाले में रविवार शाम एक व्यक्ति अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नाले में उतरकर उसे बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेतावस्था में उसे उपचार के लिए एम्स गोरखपुर भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भरतपुर निवासी महेंद्र (46) पुत्र राजदेव रविवार शाम करीब 6:30 बजे किसी काम से फरेन नाले की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबता देखकर शोर मचाया। ग्रामीणों ने तत्काल नाले में उतरकर महेंद्र को बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलने पर मोतीराम अड्डा चौकी प्रभारी सौरभ सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अचेत अवस्था में पड़े महेंद्र को तत्काल उपचार के लिए एम्स गोरखपुर भेजा। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों की तत्परता और समय पर किए गए Rescue Operation से महेंद्र की जान बच सकी। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।