हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मोतीराम अड्डा, शिव-शक्ति मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 3 August 2026

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मोतीराम अड्डा, शिव-शक्ति मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

रिपोर्ट -: कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर।

मोतीराम अड्डा (गोरखपुर)। सावन के प्रथम सोमवार पर देवरिया मार्ग स्थित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र परिसर के प्राचीन श्रीश्री शिव-शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए भक्तों की कतार लग गई। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, आक, पुष्प और पूजन सामग्री लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। सावन के प्रथम सोमवार को लेकर सुबह से देर शाम तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।
मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु दर्शन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं का कहना था कि सावन में भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक का विशेष महत्व है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।