रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर।
गोरखपुर/सोनबरसा बाजार में स्थित नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशन में नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत बासुदेव तिवारी सेवा संस्थान देवरिया द्वारा संचालित पुनर्जन्म एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र आईआरसीए सोनबरसा बाजार तथा ओडीक एवं सीपीएलआई गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोनबरसा बाजार,खजांची चौराहा, मुगलहा एवं पिपराही में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी स्थानों पर माननीय प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया।जिसे बड़ी संख्या में युवाओं,लाभार्थियों, स्वयंसेवकों एवं संस्थान के कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेश के उपरांत उपस्थित लोगों ने मेरा भारत ई-प्रतिज्ञा लेकर नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।अभियान के तहत खजांची चौराहा से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर तक एक भव्य जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर नशामुक्ति के समर्थन में प्रेरक नारे लगाकर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।विभिन्न स्थानों पर नशे की रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास के महत्व पर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों की सहभागिता रही जिन्होंने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। संस्थान की सचीव डा.रीना मालवीय ने कहाँ की वासुदेव तिवारी सेवा संस्थान भविष्य मे भी युवाओं एवं समाज को नशें के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त भारत,विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेगा।
इस अवसर पर आईआरसीए के परियोजना निदेशक नरेंद्र तिवारी,निदेशक अजय कुमार,नितेश,जितेंद्र कुमार, पल्लवी,निखिल पावेल,संजय कुमार,संजय सिंह सहित संस्थान के अन्य कर्मचारी, स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।