कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर
मोतीराम अड्डा, गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहां स्थित करजही माता मंदिर के पास तथा प्यासी में गुरुवार को पुलिस की ओर से चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। चौपाल में थाना प्रभारी सुधांशु सिंह और चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह ने लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
थाना प्रभारी ने दुकानदारों से सड़क की पटरियों पर सामान रखकर अतिक्रमण नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। दुकानदार ग्राहकों के वाहनों को भी सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ा न कराएं। उन्होंने सक्षम व्यापारियों से दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।
आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर थाना प्रभारी ने लोगों से आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। अभिभावकों से बच्चों को बिना हेलमेट बाइक न चलाने देने का भी आग्रह किया।
लेखपाल राकेश द्विवेदी ने ग्रामीणों से भूमि संबंधी समस्याओं की जानकारी देने को कहा और उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। चौपाल में प्रधान प्रतिनिधि बलवान निषाद, दीवान बृजेश पिंटू, विकास, अशोक गौड़, संजय पासवान, अशोक शर्मा, जयप्रकाश जायसवाल, धर्मेंद्र निषाद, राजेश निषाद, सत्यनारायण प्रजापति, दिलीप निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।