रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर।
गोरखपुर/पिपराइच थाना क्षेत्र के बेला काटा चौराहे पर शुक्रवार को इलेक्ट्रिक टेंपो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मिथलेश साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर उनके साथ उनकी पत्नी नीतू भी मौजूद थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तूरा बाजार औरहिया टोला निवासी मिथलेश साहनी अपनी पत्नी नीतू के साथ हाटा स्थित रिश्तेदारी से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेला काटा चौराहे के पास उनकी बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो से टक्कर हो गई। हादसे में मिथलेश साहनी को गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही बेला काटा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मिथलेश को उपचार के लिए पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पहुंचवाया। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।