रिपोर्ट: विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर।
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र की सोनबरसा पुलिस चौकी पर शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। चौकी प्रभारी नीतेश कुमार राय ने सुबह नौ बजे पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा।
चौकी प्रभारी ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद करने का अवसर है। उनके सपनों का भारत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से ईमानदारी, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ Duty निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में चौकी के पुलिसकर्मियों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के समापन पर सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।