बाइक सवार को बचाने में ट्रक डिवाइडर पार कर पहुंची दक्षिणी लेन में,एक घायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 19 August 2026

बाइक सवार को बचाने में ट्रक डिवाइडर पार कर पहुंची दक्षिणी लेन में,एक घायल

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में फोरलेन पर मंगलवार की दोपहर करीब 2.40 बजे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया।और बाइक सवार को बचाने में ट्रक डिवाइडर पार कर दक्षिणी लेन मे पहुँच गई।जिसमे बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गए।और ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।स्थानीय लोगों ने घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया।
इसी क्षेत्र के रामूडिहा निवासी शिवांग शर्मा 19 पुत्र संजय शर्मा मंगलवार की दोपहर में अपनी बाइक से कसया की तरफ जा रहे थे।उसी दौरान सोनबरसा बाजार में फोरलेन पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दी और बाइक सवार को बचाने मे ट्रक डिवाइडर पार कर दक्षिणी लेन मे पहुँच गई।जिसमे बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो  गए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।