स्वास्थ्य शिविर में 400 मरीजों की जांच, जरूरतमंदों को बांटी गईं दवाएं - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 21 August 2026

स्वास्थ्य शिविर में 400 मरीजों की जांच, जरूरतमंदों को बांटी गईं दवाएं


कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर 

मोतीराम अड्डा गोरखपुर। रघुराई इंटर कॉलेज परिसर, रामनगर करजहां में गुरुवार को निर्मला हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।


शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने हृदय, पेट, छाती, मस्तिष्क, उच्च रक्तचाप, मधुमेह समेत विभिन्न बीमारियों से संबंधित करीब 400 मरीजों की जांच की। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव और समय पर उपचार कराने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध उपचार सुविधाओं के बारे में भी लोगों को बताया गया। निःशुल्क जांच और दवा की सुविधा मिलने पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।