होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. भानु प्रताप मल का निधन, क्षेत्र में शोक - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 15 August 2026

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. भानु प्रताप मल का निधन, क्षेत्र में शोक


रिपोर्ट - महेंद्र चौधरी झंगहा 

झंगहा गोरखपुर। ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के शिउआ टोला निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. भानु प्रताप मल का शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।

डॉ. भानु प्रताप मल लंबे समय से होम्योपैथिक चिकित्सा से जुड़े थे। सरल, मिलनसार और सौम्य स्वभाव के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। दूर-दराज से भी लोग उपचार के लिए उनके पास पहुंचते थे। उनके निधन की जानकारी मिलने पर इलाज कराने वाले लोगों सहित परिचितों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख जताया।

चिकित्सा सेवा के साथ ही डॉ. मल शिक्षा के क्षेत्र से भी जुड़े थे। महाराजगंज में उनका एक विद्यालय संचालित होता है, जहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया जाता है। सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है। लोगों के अनुसार, परिवार में बच्चों को दिए गए संस्कार और उनकी परवरिश भी उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान रही।

डॉ. भानु प्रताप मल अपने पीछे चार पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।