रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे के समीप की घटना है।
गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे के समीप बुलेट व बाइक की आपस मे टक्कर जाने के कारण दो युवक घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुची एम्स पुलिस ने दोनों घायलों को एम्स अस्पताल भेजवाया।
प्राप्त सूचना के अनुसार बुधवार की शाम साढ़े चार बजे के लगभग विनोद चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी जगदीशपुर जगदीशपुर बाजार से घर जा रहा था वही एक बुलेट सवार दीपक निषाद 28 वर्ष पुत्र हरिराम निषाद ग्राम सिकटौर टोला करमहिया थाना खोराबार किसी काम से सोनबरसा बाजार की तरफ जा रहा था कि जगदीशपुर कस्बे के निकट दोनों बाइको में आपस मे आमने सामने की टक्कर हो गयी।जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर अपने हमरहिओ के साथ मौके पर पहुचे चौकी प्रभारी जगदीशपुर गौरव तिवारी ने दोनों घायलों को एम्स अस्पताल भेजवाया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।