मेहनत से मिली मंजिल—निहाल नितिन सिंह का भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में चयन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 19 August 2026

मेहनत से मिली मंजिल—निहाल नितिन सिंह का भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में चयन

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।


  गोरखपुर/जिला के ग्राम सभा आराजी मतौनी से देश की प्रतिष्ठित तकनीकी संस्था तक पहुंचा होनहार युवा, विद्यार्थियों के लिए बना प्रेरणा। सपने तभी सच होते हैं, जब उन्हें पूरा करने के लिए मन में दृढ़ संकल्प, आंखों में लक्ष्य और कदमों में निरंतर मेहनत का साहस हो। गोरखपुर के आराजी मतौनी निवासी प्रतिभाशाली युवा निहाल नितिन सिंह ने अपनी लगन,तकनीकी दक्षता और अथक परिश्रम से यह साबित कर दिया है कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों,यदि इरादे मजबूत हों तो मंजिल एक दिन जरूर मिलती है। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,सुल्तानपुर में कंप्यूटर साइंस के छात्र निहाल नितिन सिंह का चयन देश की प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में अनुसंधान वैज्ञानिक एवं अनुसंधान स्टाफ सदस्य के पद के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों,मित्रों,शुभचिंतकों  में हर्ष का माहौल है।
 उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर के सेंट जोसेफ स्कूल,खोराबार से प्राप्त की और वहीं से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने डिवाइन इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। आगे की शिक्षा के लिए कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,सुल्तानपुर में कंप्यूटर साइंस को चुना। 
यहां उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान, तार्किक क्षमता और नवीन तकनीकों की समझ को लगातार विकसित किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उनका यह चयन हुआ 

निहाल की इस सफलता में उनके माता-पिता की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही है। उनके पिता मनोज सिंह रेलवे कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं, जबकि माता नीलमा सिंह ने हर कदम पर बेटे का मनोबल बढ़ाया और उसकी शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। निहाल का मूल निवास आराजी मतौनी है। बेटे की सफलता ने माता-पिता के वर्षों के त्याग,विश्वास और उम्मीदों को आज गर्व के ऐसे क्षण में बदल दिया है, जिसकी खुशी शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। जिस बेटे को कभी माता-पिता ने उंगली पकड़कर विद्यालय की दहलीज तक पहुंचाया था,आज वही अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर देश की प्रतिष्ठित तकनीकी संस्था में अपनी नई पहचान बनाने जा रहा है। निहाल की उपलब्धि उन तमाम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, निहाल की सफलता का रास्ता संसाधनों से नहीं,बल्कि संकल्प,अनुशासन और निरंतर प्रयास से बनता है। पढ़ाई के कठिन दौर,प्रतियोगिता का दबाव और भविष्य की अनिश्चितता के बीच भी उन्होंने अपने लक्ष्य से नजर नहीं हटाई और अंततः वह मुकाम हासिल किया, जिसका सपना हर तकनीकी विद्यार्थी देखता है। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिवार ने भी निहाल नितिन सिंह की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी निहाल की सफलता पर परिवार,शिक्षक,मित्र और क्षेत्र के लोग उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।