कृपा शंकर चौधरी
मोतीराम अड्डा, गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के कड़जहा चौकी अंतर्गत रामपुर शिवमंदिर टोला निवासी करीब 60 वर्षीय वंशनाथ पुत्र सुन्नर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मंगलवार शाम मोतीराम अड्डा-झंगहा मार्ग पर मोटरसाइकिल की ठोकर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान बुधवार को एम्स गोरखपुर में उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि मंगलवार शाम वंशनाथ सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान मोतीराम अड्डा की ओर से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें ठोकर मार दी। दुर्घटना में वंशनाथ के अलावा मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल वंशनाथ को परिजन तत्काल इलाज के लिए एम्स गोरखपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। लेकिन दूसरे दिन उनकी मौत हो गई।
मोटरसाइकिल सवार झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा झंगहा के महुआरी टोला का निवासी बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया कि वंशनाथ के दो पुत्र थे। इनमें से एक पुत्र की करीब चार वर्ष पहले ही सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। अब हादसे में वंशनाथ की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।