window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); GURI PURNIMA के अवसर पर विधायक चौरी चौरा ने एम्स क्षेत्र के जगदीशपुर त्रिदेवा धाम मंदिर का किया दर्शन। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 30 July 2026

GURI PURNIMA के अवसर पर विधायक चौरी चौरा ने एम्स क्षेत्र के जगदीशपुर त्रिदेवा धाम मंदिर का किया दर्शन।


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

 जगदीशपुर के त्रिदेवा मंदिर में विधायक चौरी चौरा ने मंदिर के पुजारी राधेश्याम द्विवेद्वी को शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद।
 
गोरखपुर/चौरी चौरा विधानसभा के जगदीशपुर कस्बा स्थित श्री श्री त्रिदेवा धाम मंदिर पर विधायक चौरी चौरा सरवन निषाद ने मंत्था टेका और वहां के पुजारी राधेश्याम द्विवेदी को शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण करके आशीर्वाद लिया श्री त्रिदेवा धाम मंदिर प्रांगण में पहुंचे विधायक चौरी चौरा को वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विधायक का माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया एवं विधायक ने मंदिर प्रांगण पर पहुंचे स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की समस्याओं को पूछा वहां उपस्थित सभी लोगों ने सड़क की समस्या बिजली की समस्या से विधायक को अवगत कराया 
अंत में पुजारी राधेश्याम द्विवेदी ने मंदिर प्रांगण में शौचालय बनवाने का विधायक चौरी चौरा से आग्रह किया तब विधायक ने शौचालय बनवाने का पुजारी को आश्वासन दिया 
विधायक के आगमन पर मंदिर प्रांगण में मुख्य रूप से मेवालाल गुप्ता पूर्व प्रधान जगदीशपुर संतलाल जायसवाल संतोष जायसवाल राहुल जायसवाल श्याम देव साहनी अनिल प्रजापति उदयभान दुबे मोनू वर्मा अभिषेक जायसवाल अंकित गुप्ता पवन सिंह रतन पटवा एवं राजू गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।