उपेंद्र कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के ससना विश्वनाथपुर गांव से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। 11 सितंबर को सुबह 10 बजे घर से रिश्तेदारी जाने की बात कहकर निकला 36 वर्षीय राहुल मिश्रा न तो रिश्तेदार के घर पहुंचा और न ही वापस लौटा।
युवक के पिता शिवप्रसाद मिश्रा ने बताया कि बेटे के न लौटने पर उन्होंने पहले रिश्तेदारियों में संपर्क किया, फिर आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश की। कहीं पता न चलने पर महराजगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
शिवप्रसाद मिश्रा के अनुसार बेटे के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं परिवार ने अपने स्तर पर युवक की फोटो के साथ पोस्टर चस्पा कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे खोज निकाला जाएगा।
गुमशुदा का विवरण:
नाम - राहुल मिश्रा, उम्र - 36 वर्ष
निवासी - ग्राम ससना विश्वनाथपुर, थाना महराजगंज, आजमगढ़
गायब होने की तिथि - 11 सितंबर 2025, सुबह 10 बजे
कद-काठी - सामान्य, काली शर्ट और कैप पहने हुए (फोटो में दिख रहा युवक)
संपर्क - महराजगंज थाना / परिजन शिवप्रसाद मिश्रा
_संवाददाता - उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़_
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।