रिपोर्ट - राकेश कुमार
चौरी चौरा/सरदारनगर। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम स्थित पोखरे की सफाई के लिए तीन श्रद्धालुओं द्वारा शुरू किया गया अभियान आखिरकार प्रशासन तक पहुंचा। श्रद्धालुओं की पहल को देखते हुए प्रशासन ने भी सफाई अभियान को गति देते हुए गुरुवार, 10 सितंबर से बड़े स्तर पर सफाई कार्य शुरू करा दिया।
खंड विकास अधिकारी सरदारनगर के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलानंद यादव की देखरेख में करीब 79 सफाई कर्मियों की टीम मंदिर के सामने स्थित पोखरे और उसके तटबंध की सफाई में जुटी है। सफाई अभियान में मंदिर के व्यापारी, ट्रस्ट से जुड़े लोग और स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत) सरदारनगर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि पोखरे की पूरी तरह सफाई होने तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य के लिए प्रतिदिन 20 सफाई कर्मियों की टीम लगाई जाएगी और पोखरे की पूर्ण सफाई होने तक यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
गौरतलब है कि 5 सितंबर से तीन श्रद्धालुओं ने स्वयं पहल करते हुए पोखरे की सफाई शुरू की थी। श्रद्धालुओं की इस पहल ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया, जिसके बाद अब प्रशासनिक स्तर पर व्यापक सफाई अभियान शुरू होने से धाम में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी खुशी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।