21 बच्चों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र, 34 को मिला चिकित्सीय परामर्श
रिपोर्ट - राकेश कुमार
सरदारनगर, गोरखपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र, सरदारनगर पर मंगलवार को समग्र शिक्षा के अंतर्गत समेकित शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के कुल 55 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जिला अस्पताल से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की जांच की। टीम में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. वंदिता सिंह, ऑर्थो सर्जन डॉ. पी.के. त्रिपाठी और ऑडियोलॉजिस्ट ओमप्रकाश शामिल रहे।
जांच के उपरांत 21 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया, जबकि शेष 34 बच्चों को आवश्यक दवाएं और चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
यह कैंप खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार की देखरेख में आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरी कोर्ट के इंचार्ज प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश शुक्ल, स्पेशल एजुकेटर गिरजेश कुमार मिश्र, अरुण कुमार द्विवेदी, नीतीश सरोज, कैंप प्रभारी अनिल दीक्षित, कंप्यूटर ऑपरेटर रजत गुप्ता, गिरजेश सिंह, अजीत और चंद्रशेखर ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।