रिपोर्ट - कमलेश कुमार
गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में रविवार रात 10 बजकर 16 मिनट पर एक युवती ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो को Meta के सेफ्टी सिस्टम ने तुरंत डिटेक्ट किया और बिना देर किए उत्तर प्रदेश के DGP मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल अलर्ट भेजा।
अलर्ट मिलते ही सरकारी तंत्र हरकत में आया। लोकेशन ट्रेस हुई, गोरखपुर पुलिस को सूचना दी गई और खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह की टीम महज छह मिनट में युवती के घर पहुंच गई।
SP सिटी निमिष पाटिल के नेतृत्व में पुलिस की इस फुर्ती ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
ये कहानी बताती है कि जब Meta जैसी टेक्नोलॉजी कंपनी की जिम्मेदार पहल और यूपी पुलिस की तत्परता एक साथ आती है, तो तकनीक सच में जीवन रक्षक बन जाती है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।