विधायक ने किया तीन सड़कों का लोकार्पण‌ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 11 October 2026

विधायक ने किया तीन सड़कों का लोकार्पण‌

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

गोरखपुर/पिपराइच क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह ने शनिवार को विकास निधि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दो ग्राम सभाओं में तीन नव निर्मित सी.सी. सड़कों का लोकार्पण किया। 
   ग्राम सुरसर देउरी में 14.50 लाख रुपए तथा दूसरी 1.96 लाख की लागत से नव  निर्मित सी.सी. सड़क तथा ग्राम रमवापुर में ₹8.06 लाख की लागत से निर्मित 203 मीटर लंबी सी.सी.सड़क का लोकार्पण किया ।
   इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक ने कहा आम जनता तक सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराना सरकार तथा हमारी जिम्मेदारी है। हम जनसेवा भाव से ही विकास कार्यों को पूरा कर रहे हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पिपराइच जनार्दन जायसवाल,पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद शाही,पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र सिंह,मण्डल अध्यक्ष अनिल मद्धेशिया, लव सिंह,ग्राम प्रधान संजय सिंह, राम दुलारे,सोनू सिंह,विन्देश सिंह,सहित अन्य कार्यकर्ता और सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।