सपा कार्यालय में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 10 October 2026

सपा कार्यालय में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि


कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और निवर्तमान जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया।

ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना जीवन गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी समाजवादी आंदोलन को दिशा देती है।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान और अवधेश यादव ने कहा कि नेताजी ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का प्रयास किया। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव और नगीना प्रसाद साहनी ने उनके संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के प्रति जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि उनके विचार समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में विद्यासागर उर्फ छोटू, अंजू पासवान, संजय पहलवान, बृजनाथ मौर्य, मिर्जा कदीर बेग, मुन्नीलाल यादव, रामजतन यादव, गिरिश यादव, राजेंद्र यादव, जियाउल इस्लाम, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, दयाशंकर निषाद, राघवेंद्र तिवारी, सुशीला भारती, अनारकली मौर्य, जावेद खान, प्रदीप यादव, घनश्याम राव, जयप्रकाश यादव, शिव दुबे, अजय कन्नौजिया, संतोष यादव, एजाज अंसारी, लालजी भारती, सुरेंद्र निषाद, राहुल यादव, अखिलेश यादव, फिरदौस आलम, रमेश सोनकर, धर्मेंद्र मौर्य, राजेश सिंह सैथवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।