इलाज के दौरान एक युवक की मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 18 October 2026

इलाज के दौरान एक युवक की मौत


बाइक की टक्कर से युवक व बाइक सवार दो किशोर गिरकर घायल।

गोरखपुर/एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में पिपराइच मार्ग पर ईट भठ्ठे के पास एक बाइक की टक्कर से युवक और खुद बाइक सवार दो किशोर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर सोनबरसा चौकी प्रभारी नितेश कुमार राय मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया।हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पिपराइच थाना क्षेत्र के छोटी कैथवलिया निवासी श्रीनिवास उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र पल्टू शनिवार की रात करीब 7.30 बजे सोनबरसा बाजार मे ईट भठ्ठे के पास सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान सोनबरसा बाजार की तरफ जा रहें बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिसमे श्रीनिवास और इनके गांव के निवासी बाइक सवार किशोर डेविड लगभग 20 वर्ष पुत्र अरूण व सुवेर लगभग 18 वर्ष पुत्र प्रेम गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गए। जिसमे डाक्टरों ने श्रीनिवास व डेविड की हालत गम्भीर देख गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मिली सूचना के  अनुसार श्रीनिवास 45 की इलाज के दौरान मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।