हरिद्वार में इंडिया टी-10 चैंपियन ट्रॉफी में संभाल रहे टीम की कमान
रिपोर्ट - कमलेश कुमार
मोतीराम अड्डा (गोरखपुर)। खोराबार क्षेत्र के 14 वर्षीय हीतिन निषाद क्रिकेट की दुनिया में आगे बढ़ने का सपना लेकर मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। हरिद्वार, उत्तराखंड में आयोजित इंडिया टी-10 चैंपियन ट्रॉफी में उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई है। बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी हाथ आजमा रहे हीतिन की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
खोराबार निवासी मनोज निषाद के पुत्र हीतिन कक्षा नौ के छात्र हैं। कम उम्र से ही क्रिकेट में रुचि रखने वाले हीतिन नियमित अभ्यास के जरिए अपने खेल को निखार रहे हैं। परिजनों के मुताबिक क्रिकेट के प्रति उनकी लगन को देखते हुए माता-पिता ने भी उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया।
गोरखपुर में ट्रायल के बाद मिला मौका
हीतिन के मामा सचिन निषाद के अनुसार करीब दो माह पहले गोरखपुर में डूबियारी पुल के पास पूर्वांचल एकेडमी में ट्रायल आयोजित हुआ था। यहां प्रदर्शन के आधार पर हीतिन का चयन किया गया। इसके बाद हरिद्वार में आयोजित प्रतियोगिता में उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिली।
गांव के युवाओं के लिए बने प्रेरणा
कम उम्र में प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व करने से हीतिन के परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह है। परिजन उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण के जरिए हीतिन क्रिकेट में आगे तक जा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर खेल में पहचान बनाने की उनकी कोशिश दूसरे बच्चों और युवाओं को भी खेल के प्रति प्रेरित कर रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।