सोनबरसा बाजार में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद
रिपोर्ट - विनोद कुमार
सोनबरसा बाजार। नवरात्र की सप्तमी तिथि पर शनिवार को सोनबरसा बाजार के न्यू मार्केट स्थित श्रीश्री दुर्गा पूजा नव युवक समिति के पंडाल में मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दिन में मां कालरात्रि को गुड़ का भोग अर्पित किया गया।
शाम को मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोले गए। पट खुलते ही पंडाल मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
पूजा में मुख्य यजमान के रूप में दिनेश यादव, मनोज गुप्ता, प्रदीप शर्मा, पप्पू कश्यप, अनिल मोदनवाल, मनीष, बनारसी, उमा भारती और एकरार सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे। आयोजन को लेकर पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।