महाष्टमी पर बुढ़िया माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पीपा पुल से आसान हुई राह - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 19 October 2026

महाष्टमी पर बुढ़िया माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पीपा पुल से आसान हुई राह



रिपोर्ट - विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर 

गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर रविवार को एम्स क्षेत्र के कुसम्ही जंगल स्थित प्रसिद्ध बुढ़िया माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही माता के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। रविवार की छुट्टी होने के कारण मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिली।

श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर कपूर और अगरबत्ती जलाई तथा नारियल चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दिनभर मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा।

महाष्टमी के दिन श्रद्धालुओं के लिए एक और राहत की बात रही। तुर्रा नाले पर प्रशासन की ओर से तैयार कराए गए पीपा पुल का संचालन शुरू हो गया। इसके बाद मंदिर के दोनों तरफ से दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं ने नाव के बजाय पीपा पुल का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

बताया गया कि नवरात्र के दौरान बुढ़िया माता मंदिर में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में तुर्रा नाले पर पीपा पुल शुरू होने से श्रद्धालुओं के आवागमन में सहूलियत हुई। रविवार को महाष्टमी और अवकाश का दिन होने के कारण मंदिर में देर तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।