सोनबरसा बाजार में पुलिस चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 29 October 2026

सोनबरसा बाजार में पुलिस चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर।

गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनबरसा चौकी प्रभारी।सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और आम नागरिकों में विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से एम्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोनबरसा बाजार में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई। बुधवार शाम को सोनबरसा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी नितेश कुमार राय अपने हमराहियों और पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त करते नजर आए।  
त्योहारी सीजन और बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। गश्त के दौरान चौकी प्रभारी ने बाजार के प्रमुख मार्गों, दुकानों और व्यस्त इलाकों का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
पुलिस बल को अचानक बाजार में पैदल गश्त करते देख स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के नियमित पैदल गश्त अभियानों से अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है और जनता के साथ पुलिस का तालमेल बेहतर होता है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।