नौ दुर्गा के स्वरूप में सजीं छात्राएं, दिया आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का संदेश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 13 October 2026

नौ दुर्गा के स्वरूप में सजीं छात्राएं, दिया आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का संदेश


रिपोर्ट - कैलाश सिंह विकास वाराणसी 

वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय चांदपुर, चिरईगांव में बालिकाओं को नारी शक्ति, आत्मसम्मान, साहस और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा चार और पांच की छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की वेशभूषा धारण कर नारी शक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम में छात्राओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों और उनसे मिलने वाली शक्ति, साहस, धैर्य व आत्मविश्वास की प्रेरणा के बारे में बताया गया। बालिकाओं को किसी भी परिस्थिति में निडर रहने, अपने अधिकारों और आत्मसम्मान के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर छात्राएं सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका कल्पना तिवारी की विशेष पहल रही। प्रधानाध्यापिका आभा तिवारी के साथ सहायक अध्यापिकाओं कल्पना तिवारी, शिल्पी साहू, सीमा द्विवेदी और अमृता ने छात्राओं को नौ दुर्गा स्वरूपों में तैयार कराने में सहयोग किया।

विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और निर्भीकता विकसित करने के साथ उन्हें आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक बेटी में चुनौतियों का सामना करने की क्षमता और शक्ति मौजूद है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।